सावनेर : खुमारी में जुआ अड्डे पर छापा, 14 आरोपियों पर केस; 36 लाख का मुद्देमाल जब्त
@ एड. प्रदीप खांबलकर |
सावनेर | तहसील के खुमारी इलाके में पुलिस ने सोमवार को एक जुआ अड्डे पर छापा मारा। वहां से 2,97,280 रुपए की नकदी सहित 36,46,480 रुपए का मुद्देमाल बरामद किया। पुलिस ने 14 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। यह जानकारी पुलिस सूचना कक्ष ने दी।
सूचना कक्ष के मुताबिक नागपुर ग्रामीण पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। खुमारी के नटरंग फार्म हाउस में जुआ अड्डा चल रहा था। ताश के पत्तों पर बाजी लगाई जा रही थी।
आरोपियों के नाम राजेश गौर, रूपेश नंदनवार, श्रावण पराते, नितिन चंदनखेड़, विलास पौनिकर, निखिल अग्रवाल, विपिन भानसे, विनोद मुले, बबन बुचे, ज्ञानेश्वर पराते, श्रीधर तथकडे, गजानन गेचोडे, अमोल गोतमारे, संजय उमरे हैं। ये सभी नागपुर शहर के निवासी हैं। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया है।
आरोपियों से 2,97,280 रुपए नकदी, 14 मोबाइल (कीमत 1,49,000 रु.) चार पहिया वाहन (कीमत 32,00,000 रु.) ताश के तीन पैकेट (कीमत 200 रु.) जब्त किए हैं। कुल 36,46,480 रुपए का मुद्देमाल जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ सावनेर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 4, 5 और महाराष्ट्र जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई उपविभागीय पुलिस अधिकारी (सावनेर विभाग) बापू रोहम, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक ओमप्रकाश कोकाटे, पुलिस उपनिरीक्षक आशीष मोरखडे एवं उनके सहयोगियों मयूर ढेकले, सत्यशील कोठारे, अमृत किंनगे, रोहन डाखोरे ने पूरी की। इन्हें वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन मिला।
****


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें